तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रामंतपुर इलाके में एक कबाड़ की दुकान में जोरदार धमाका हो गया. चर्च कॉलोनी स्थित स्क्रैप शॉप में हुए इस विस्फोट के बाद दुकान में आग लग गई. दुकान का मालिक इस आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया.
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, ये हादसा उस समय हुआ जब दुकान के अंदर धातु काटने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई.
हादसे में दुकान मालिक परशुराम गंभीर रूप से झुलस गए. बताया जा रहा है कि उनका शरीर लगभग 70 प्रतिशत तक जल चुका है.
मकान मालिक की हालत नाजुक
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल परशुराम को इलाज के लिए गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. सुबह लगभग 11:15 बजे इमरजेंसी कॉल मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. फायरफाइटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया.
यह भी पढ़ें: तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, दिल्ली के स्कूल में आत्महत्या
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है.
अब्दुल बशीर