तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, दिल्ली के स्कूल में आत्महत्या

दिल्ली में शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में एक स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में एक स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. (Photo: ITG) शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में एक स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या कर ली. (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई केमिकल या पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी. छात्रा की मौत हो गई है. वहीं, कहा जा रहा है कि उसके पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है. परिवार के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल थी.

Advertisement

यह घटना शाहदरा जिले के कृष्णा नगर की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं कक्षा की छात्रा जली हुई हालत में मिली. शुरुआती जांच-पड़ताल के दौरान छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामान भी बरामद किया गया.

इस बीच, शाहदरा के स्कूल में छात्रा के आत्महत्या करने की घटना पर विधायक अनिल गोयल ने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, उसने क्यों सुसाइड किया ये जांच का विषय है. पुलिस जांच कर रही है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.'

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »