योगी और मोदी मिलकर बनाएंगे अयोध्या में राम मंदिर: नृत्य गोपाल दास

नृत्य गोपालदास ने कहा कि मंदिर का निर्माण चाहे कोर्ट की प्रक्रिया के तहत हो या बहुमत के आधार पर लेकिन राम मंदिर का निर्माण हर हालत में होगा और वह भी मोदी और योगी की सरकार के कार्यकाल के दौरान ही होगा.

Advertisement
महंत नृत्य गोपाल दास (फाइल फोटो) महंत नृत्य गोपाल दास (फाइल फोटो)

शरत कुमार

  • भरतपुर,
  • 17 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

राम जन्म भूमि ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को राजस्थान के भरतपुर पहुंचे. जहां पत्रकारों के साथ वार्ता में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर शीघ्र ही बनने का समय आ चुका है. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयास कर रहे हैं.

नृत्य गोपालदास ने कहा कि मंदिर का निर्माण चाहे कोर्ट की प्रक्रिया के तहत हो या बहुमत के आधार पर लेकिन राम मंदिर का निर्माण हर हालत में होगा और वह भी मोदी और योगी की सरकार के कार्यकाल के दौरान ही होगा.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पहले काफी मात्रा में भरतपुर के बंशी पहाड़पुर से पत्थर भेजा जा चुका है. और पत्थर भेजने का काम जल्दी से शुरू कर दिया जाएगा. के लोग उन मुस्लिम समाज के नेताओं की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने कहा था कि मंदिर का निर्माण विवादित जमीन पर हो लेकिन मस्जिद का निर्माण अन्य जगह पर होना चाहिए.

 

गोपाल दास के अनुसार इस बार का ऐसा संयोग बना है जब दोनों ही राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हैं. सभी को इन दोनों पर विश्वास है कि बीजेपी के इस कार्यकाल के दौरान अयोध्या में हो जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement