यूपी बीजेपी और योगी सरकार से नाराज ओम माथुर, इंचार्ज पद छोड़ने की पेशकश

ओमप्रकाश माथुर योगी सरकार और प्रदेश नेतृत्व दोनों से नाराज बताए जा रहे हैं. पिछले 6 महीने में वो एक बार भी पार्टी के किसी भी अधिकारिक  कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं.

Advertisement
बीजेपी नेता ओम माथुर बीजेपी नेता ओम माथुर

हिमांशु मिश्रा / जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:23 AM IST

यूपी बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर योगी सरकार और प्रदेश नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं. पिछले 6 महीने में ओमप्रकाश माथुर एक बार भी पार्टी के किसी भी अधिकारिक प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए हैं.

ओमप्रकाश माथुर आखिरी बार 11-12 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित प्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक शामिल हुए थे. जबकि उसके बाद ओमप्रकाश माथुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निमंत्रण पर 20 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत के बौद्धिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

Advertisement

ओम माथुर योगी सरकार और यूपी बीजेपी में लिए जा रहे संगठनात्मक फैसलों से नाराज है. उन्होंने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी अपनी नाराजगी जाहिर की है.

ओम माथुर की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो अमित शाह के 11 अप्रैल को लखनऊ दौरे और 20 अप्रैल को रायबरेली-लखनऊ दौरे के समय भी पार्टी के प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए.

उपचुनाव में भी रहे दूर

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति से भी ओम माथुर दूर रहे. यहां तक कि इस दौरान वो एक दिन भी यूपी के दौरे पर नहीं आए. इसके बाद राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन, विधानपरिषद् के उम्मीदवारों के चयन के समय भी पार्टी की बैठकों में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो ओम माथुर ने पीएम मोदी और अमित शाह से यूपी प्रभारी पद से मुक्त करने की पेशकश कर दी है. फिलहाल, ओम माथुर को अमित शाह ने कर्नाटक चुनाव में कोस्टल बेल्ट की जिम्मेदारी दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »