केरल स्थित कंपनी बनी ग्रैंड चैलेंज की विजेता, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने की घोषणा

ग्रैंड चैलेंज वीडियो कॉन्फ्रेंस के समाधान के लिए था. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 12 अप्रैल को शुरू हुई डिजिटल इंडिया पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के समाधान के लिए ये चैलेंज रखा गया था, जिसके विजेता की घोषणा हुई.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

  • देशभर से चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई थी
  • इस प्रतियोगिता में 1983 लोगों ने भाग लिया था

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ग्रैंड चैलेंज के नतीजों की घोषणा की. ये चैलेंज वीडियो कॉन्फ्रेंस के समाधान के लिए था. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 12 अप्रैल को शुरू हुई डिजिटल इंडिया पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के समाधान के लिए ये चैलेंज रखा गया था.

Advertisement

इसमें देशभर से चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई थी, जिसमें से 1983 लोगों ने भाग लिया था. जिसका मूल्यांकन किया गया और बाद में तीन चरण की प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम निर्णय लिया गया था. केरल स्थित Techgentsia Software Technologies Private Limited को इस चैलेंज का विजेता घोषित किया गया. कंपनी को इसके लिए 1 करोड़ रुपए की इनाम राशि भी दी गई.

कंपनी को मिला इनाम

ग्रैंड चैलेंज के लिए विजेता की घोषणा करते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'मुझे खुशी है कि भारतीय उद्यमियों और आंत्रेप्रेन्योर ने भारत के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के स्पष्ट आह्वान का जवाब दिया है और कुछ वर्ल्ड क्लास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन के साथ सिर्फ चार महीने में ये कमाल कर दिखाया. हम भारत के सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मोबाइल ऐप इकोनॉमी अपने आप में बड़ा रास्त है और इस दिशा में ऐसे प्रयोग बहुत लंबे जाएंगे.'

Advertisement

विजेता को सरकार ने सरायता राशि तो दी और इसके लिए अगले तीन साल तक इसकी देखरेख के लिए अलग से 10 लाख रुपए की राशि दी गई. इसे सरकार ने इस्तेमाल के लिए लिया है. तीन और वीडियो कॉन्फ्रेंस सॉल्यूशन भी GeM की कतार में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »