गिरिराज ने की आबादी पर समान कानून की वकालत, ओवैसी पर भी साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने राम मंदिर पर भी अपनी राय रखी. उनका दावा था कि मंदिर 200 फीसदी अयोध्या में ही बनेगा. सिंह के मुताबिक तुष्टिकरण की राजनीति ऐसा होने से नहीं रोक पाएगी.

Advertisement
गिरिराज सिंह गिरिराज सिंह

बालकृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर आबादी के नियंत्रण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त जरूरत है.


मंत्री का कहना था कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत बचाए रखने के लिए जरूरी है कि सभी धर्मों के लोगों पर दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की पाबंदी लगे. उन्होंने कहा कि भारत में हर साल ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या जितनी आबादी जुड़ती है और भारतीय दुनिया की कुल आबादी का 17 फीसदी हैं. उनके मुताबिक इस समस्या के चलते प्राकृतिक संसाधन तेजी से घट रहे हैं. नोटबंदी लागू होने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश में नसबंदी अभियान चलाया जाना चाहिए. इससे पहले वो हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत दी थी.

Advertisement

'राम मंदिर वहीं बनेगा'
गिरिराज सिंह ने राम मंदिर पर भी अपनी राय रखी. उनका दावा था कि मंदिर 200 फीसदी अयोध्या में ही बनेगा. सिंह के मुताबिक तुष्टिकरण की राजनीति ऐसा होने से नहीं रोक पाएगी. उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता है तो बहुसंख्यक आबादी के मन में असंतोष पनपेगा. सिंह का दावा था कि हिंदू और मुसलमान एक ही खानदान के वंशज हैं. ओवैसी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि संविधान बहुसंख्यक आबादी के लोगों ने ही बनाया है.


गिरिराज सिंह के मुताबिक गोरक्षा के नाम पर मारपीट गलत है. लेकिन ये भी सच है कि देश में गाय माता के समान पूजा जाती है. उन्होंने आगाह किया कि गोरक्षा से जुड़े हिंसा के मामलों को बेवजह तूल देने की प्रवृति को देखना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »