पूर्वोत्तर भारत के असम में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. गुवाहाटी और नगांव समेत कई इलाकों में शाम को 4 बजे हल्के झटके आए. रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप का केंद्र दरं इलाके में धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है.
हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है.
शनिवार देर शाम महसूस किए गए गए थे. देर शाम करीब 09 बजकर 45 मिनट पर प्रदेश में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई. बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 21 किमी नीचे था.
इससे पहले गुरुवार को पूर्वोत्तर आए थे. 4 मिनट के अंतराल पर भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए थे. उन दोनों झटकों की तीव्रता 3.0 और 3.2 मापी गई थी, जबकि केंद्र शिलॉन्ग था. 21 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसी दिन कश्मीर में भारत-चीन बॉर्डर के निकट भी 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था.
मोनिका शर्मा