मुंबई से गुजरात के लिए नई ट्रेनों को रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने राजधानी दिल्ली में रेल भवन से तीन जोड़ी नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. यह तीनों ट्रेनें मुंबई से गुजरात जाएंगी और इन ट्रेनों को रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

Advertisement
रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु

सुरभि गुप्ता / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:40 AM IST

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने राजधानी दिल्ली में रेल भवन से तीन जोड़ी नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. यह तीनों ट्रेनें मुंबई से गुजरात जाएंगी और इन ट्रेनों को रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

जिन तीन ट्रेनों का रेल मंत्री ने उद्घाटन किया वो ट्रेनें हैं:
1. ट्रेन नं. 22992/22991 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस
2. ट्रेन नं. 22994/22993 महुवा-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस
3. ट्रेन नं. 19030/19029 महुवा-बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस

Advertisement

इस अवसर पर सौराष्‍ट्र के लोग इन ट्रेनों की मांग कर रहे थे. वेरावल बांद्रा टर्मिनस ट्रेनों से सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा. इन ट्रनों से, विशेष रूप से सौराष्ट्र क्षेत्र के मूंगफली और कपास का उत्‍पादन करने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा.

ने वेरावल के बीच बांद्रा ट्रर्मिनल के मध्‍य 02 मेल एक्‍सप्रेस ट्रेनों की और महुवा से बांद्रा के मध्‍य 4 ट्रेनों की शुरुआत की है. ये ट्रेन वेरावल से बांद्रा (टी) और महुवा से बांद्रा (टी) के मध्‍य अतिरिक्‍त संपर्क उपलब्‍ध कराएंगी.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल, सदस्य यातायात श्री मोहम्मद जमशेद, सदस्य इंजीनियरिंग आदित्य कुमार मित्तल, सदस्य रोलिंग स्टॉक रेलवे बोर्ड रवींद्र गुप्ता, रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »