बुधवार को होगी कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, केंद्र को घेरेंगी सोनिया

कांग्रेस संसदीय दल की बुधवार को होने वाली बैठक में सोनिया गांधी केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरेंगी. ऐसा बताया जा रहा है कि जीएसटी बिल पर भी सीपीपी अध्यक्षा कांग्रेस का पक्ष रख सकती हैं.

Advertisement
सोनिया गांधी सोनिया गांधी

सुरभि गुप्ता / कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुधवार को संसद के सेंट्रल हॉल में होगी. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भाषण देंगी और इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के अलावा लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद रहेंगे.

बढ़ती महंगाई पर केंद्र का होगा घेराव
इस मीटिंग में सोनिया गांधी कई मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमला बोलेंगी. कश्मीर में व्याप्त हिंसा, अरुणाचल और उत्तराखंड राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, , केंद्र और राज्य के संबंध और साथ ही बढ़ती महंगाई पर सोनिया सरकार को घेरेंगी.

Advertisement

जीएसटी बिल पर रखेंगी का कांग्रेस का पक्ष
ऐसा बताया जा रहा है कि जीएसटी बिल पर भी सीपीपी अध्यक्षा कांग्रेस का पक्ष रख सकती हैं. भले ही केंद्र ने इसी जीएसटी बिल के पास होने की उम्मीद जताई हो, लेकिन विपक्ष के तेवर से साफ है कि वह इस बार भी केंद्र की बात आसानी से नहीं मानेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »