सोनभद्र: कांग्रेस का आरोप- दोषियों के साथ मिलकर किसानों की जमीन कब्जाना चाहती है BJP

कांग्रेस ने सोनभद्र हत्याकांड मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दोषियों का हमदर्द बताया है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनभद्र में बीजेपी सरकार ने दोषियों के साथ मिलकर आदिवासी किसानों के खिलाफ साजिश रची.

Advertisement
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो- IANS) कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो- IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

कांग्रेस ने सोनभद्र हत्याकांड मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दोषियों का हमदर्द बताया है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनभद्र में बीजेपी सरकार ने दोषियों के साथ मिलकर आदिवासी किसानों के खिलाफ साजिश रची. बीजेपी की सरकार आदिवासियों की जमीन को कब्जा करवाना चाहती थी. बता दें कि सोनभद्र कांड में मारे गए लोगों से मिलने के लिए प्रियंका शुक्रवार को आ रही थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया था और वे चुनार गेस्ट हाउस में रुकी थीं.

Advertisement

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोनभद्र हत्याकांड मामले को लेकर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मानवता को मौत के घाट उतार दिया गया. हम मौन साधे नहीं बैठे रह सकते. मुखरता से हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे.

सुरजेवाला का बीजेपी पर हमला

बीजेपी का कांग्रेस पर पटलवार

वहीं, केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने भट्टा परसौल में फोटो की राजनीति की थी और अब प्रियंका फोटो की राजनीति कर रही हैं.

पीड़ितों ने प्रियंका से की मुलाकात

उधर, सोनभद्र गोलीकांड में मारे गए 10 लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलने की जिद पर अड़ीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पीड़ित परिवार के सदस्यों ने चुनार किला के गेस्ट हाउस में आकर मुलाकात की. चुनार किला के गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के नेताओं के धरना के बीच में ही गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवार को लाया गया. इनमें चार महिलाओं के साथ एक पुरुष भी हैं. इन सभी ने प्रियंका गांधी से भेंट की है. प्रियंका ने इनसे सोनभद्र कांड के बारे में जानकारी ली.

Advertisement

पीड़ितों से मिलकर भावुक हुईं प्रियंका

चुनार गेस्ट हाउस के बगीचे में पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को देखते ही रोना शुरू कर दिया. इस दौरान प्रियंका भावुक हो गईं. उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पानी पीने के लिए कहा.

प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले प्रियंका गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा, 'क्या इन आसुओं को पोंछना अपराध है?

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने मुझे पीड़ित परिवारों से मिलने को कहा था. वो मेरे नेता हैं और उनके निर्देश पर मैं यहां आई हूं.' प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, 'योगी सरकार संवेदनहीन है. मैं पीड़ितों के आंसू पोछने आई हूं. इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »