शाहीन बाग पर साक्षी महाराज का विवादित बयान- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज ने सीएए पर हो रहे प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि एक दिन आएगा जब कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी.

Advertisement
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (फाइल-IANS) बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (फाइल-IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

  • एक दिन आएगा जब कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगीः साक्षी
  • 'मोदी-शाह की तारीफ, जो इतनी गाली के बाद भी चुप हैं'

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया है. साक्षी महाराज ने कहा, 'मुझे लगता है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते, एक दिन आएगा कि जब कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी.'

Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा, '84 में सिखों की हत्या या कश्मीरी पंडित के जबरन पलायन के बाद गांधी परिवार ने एनएचआरसी जाने की जहमत नहीं उठाई. मैं पीएम मोदी-शाह की धैर्य की तारीफ करता हूं, जो इतनी गाली-गलौज के बाद भी चुप हैं.'

मुट्ठीभर लोग माहौल बिगाड़ रहेः साक्षी

सीएए पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पहले भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि पूरा देश आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ खड़ा है, लेकिन मुठ्ठी भर लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसे ही लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें---

देते हुए कहा कि उन्हें कुर्बानी देने से किसने रोका है. मणिशंकर अय्यर शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे और कहा था कि वो भी कुर्बानी में शामिल होने को तैयार हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें---

यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा पर कहा था कि है. वहां कई आस्तीन के सांप हैं जिनका इलाज किया जाना जरूरी है. साक्षी महाराज ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि जेएनयू की नींव में कुछ समस्या हो सकती है. मैं प्रधानमंत्री से निवेदन करना चाहता हूं कि जेएनयू जैसी घटनाएं नई नहीं है. इससे पहले जामिया विश्वविद्यालय में भी यही हो चुका है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »