पनीरसेल्वम बने तमिलनाडु के CM, जेब में जया की फोटो रख ली शपथ

सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एआईएडीएमके की मीटिंग बुलाई गई, जिसमें पनीरसेल्वम को विधायक दल का नेता चुना गया. हलफनामे पर उनके साइन भी लिए गए. पनीरसेल्वम जयललिता के कार्यकाल में वित्त मंत्री थे. जयललिता के बीमार होने के बाद वह सीएम के सारे कामकाज देख रहे थे.

Advertisement
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ओ पनीरसेल्वम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ओ पनीरसेल्वम

अंजलि कर्मकार

  • चेन्नई,
  • 06 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

जयललिता के निधन के बाद ओ पनीरसेल्वम तमिलनाडु के नए सीएम बने हैं. रविवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद पनीरसेल्वम ने देर रात सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान उनकी जेब में जयललिता की फोटो थी. पनीरसेल्वम के साथ 32 विधायकों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. उनके बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है.

Advertisement

सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एआईएडीएमके की मीटिंग बुलाई गई, जिसमें पनीरसेल्वम को विधायक दल का नेता चुना गया. हलफनामे पर उनके साइन भी लिए गए. जयललिता के कार्यकाल में वित्त मंत्री थे. जयललिता के बीमार होने के बाद वह सीएम के सारे कामकाज देख रहे थे.

पनीरसेल्वम की पहचान जयललिता के 'भक्त' के रूप में है. की गैरमौजूदगी में पनीरसेल्वम ही कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे हैं. 65 साल के पनीरसेल्वम पहले भी दो बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनके जेल जाने पर सार्वजनिक मंच पर आंसू नहीं रोक पाए थे. पनीरसेल्वम 2001-2002 में राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पनीरसेल्वम अभी जयललिता के सभी विभाग संभाल रहे हैं.

को अचानक रविवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वह करीब ढाई महीने से बीमार थीं. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर राजाजी हॉल में रखा गया है. जयललिता के निधन पर तमिलनाडु में 7 दिनों के शोक की घोषणा की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement