हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट में बढ़ी तकरार

हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति के मामले को लेकर कालेजियम की सिफारिश खारिज करने के केंद्र के कदम पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच तकरार और बढ़ गई है.

Advertisement
न्यायिक नियुक्तियों पर बढ़ी तकरार न्यायिक नियुक्तियों पर बढ़ी तकरार

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति के मामले को लेकर कालेजियम की सिफारिश खारिज करने के केंद्र के कदम पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच तकरार और बढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए 43 की नियुक्ति के आदेश दिए और कहा कि तीन हफ्ते में केंद्र नियुक्ति दे.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की इन लोगों की नियुक्ति पर विचार करने की दलील खारिज कर दी है. केंद्र ने इस सूची को वापस भेजा था.

पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि नए जजों की नियुक्ति की कोई फाइल सरकार के पास नहीं है. 77 सिफारिशों में से 34 जजों की नियुक्तियां कर दी गई हैं जबकि 43 सिफारिशों को दोबारा देखने के लिए कालेजियम को भेजा गया है.

चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने कहा था कि वह केंद्र की भेजी फाइलों को देखेंगे. 15 नवंबर को कोलेजियम की मीटिंग है और जजों की नियुक्तियों के लिए एमओपी को भी फाइनल किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »