राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं, EC से केंद्र को राहत

चुनाव आयोग ने राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान पर केंद्र सरकार को राहत देते हुए कहा कि ये घोषणा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है.

Advertisement
पीएम मोदी (फाइल फोटो) पीएम मोदी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

  • राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं
  • चुनाव आयोग ने दी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत

राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान पर केंद्र सरकार को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है. आयोग का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है.

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक 9 फरवरी तक सरकार को ट्रस्ट का ऐलान करना था. लिहाजा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है, क्योंकि सदन में कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही ऐलान हुआ है.

Advertisement

उल्लंघन नहीं

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को स्पष्ट करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि एमसीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं हुआ है. आयोग के मुताबित संसद में बयान देने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है.

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि कैबिनेट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित करने का प्रस्ताव पास किया है. उन्होंने बताया कि ये ट्रस्ट राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर को राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसले के दौरान सरकार को ट्रस्ट गठित करने का निर्देश दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बताया, 'मेरी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए और इससे संबंधित अन्य विषयों के लिए एक वृहद योजना तैयार की है. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार एक स्वायत्त ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है.'

Advertisement

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ट्रस्ट में कुल 15 लोग होंगे जिसमें एक सदस्य दलित समाज से होगा. इस ऐलान के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'आज एक ऐतिहासिक दिन है, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा कर प्रधानमंत्री जी ने सम्पूर्ण भारतवसियों का मान रखा है. सदियों से भव्य राम मंदिर का सपना जो प्रत्येक हिंदुस्तानी देख रहा था अब वो पूर्ण होने जा रहा है. मैं इस अवसर पर पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं.'

उन्होंने कहा, 'भव्य राम मंदिर को लेकर जिस तरह से समाज के सभी वर्गों में सौहार्द्र और भाईचारे की मजबूत डोर दिखी, यह दर्शाता है कि भारतीय समाज का ताना-बाना कितना मजबूत है. मैं इसके लिए समस्त देशवासियों का अभिनंदन करता हूं. पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का अनुरोध यूपी सरकार से किया गया जिस पर सहमति प्रदान कर दी गई है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »