संसद की एथिक्स कमेटी ने माल्या से मांगा जवाब, 3 मई को अंतिम फैसला

एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि माल्या का पक्ष आने के बाद ही समिति कोई फैसला लेगी. इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

बैंकों से कर्ज लेकर देश छोड़ने वाले शराब कारोबारी और सांसद विजय माल्या की राज्यसभा की सदस्यता का मामला अब सदन की एथिक्स कमेटी के पास जा पहुंचा है. कमेटी रद्द करने पर विचार कर रही है.

राज्यसभा में के अध्यक्ष करन सिंह ने कहा, 'माल्या ने लगातार वारंट को नजरअंदाज करके गुनाह किया है, लेकिन फिर भी हम निष्पक्ष न्याय की प्रक्रिया के तहत सात दिनों का समय दे रहे हैं. अगर वह समय रहते पेश नहीं होते तो सदन जरूरी कदम उठाएगा.'

Advertisement

'माल्या का पक्ष आने के बाद होगा फैसला'
एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि आने के बाद ही समिति कोई फैसला लेगी. इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है. तीन मई को इस मामले में आखिरी फैसला लिया जाएगा.

एथिक्स कमेटी के सदस्य और सांसद शरद यादव ने कहा, 'हमने तय कर लिया है, जो हो रहा है वह सिर्फ प्रक्रिया फॉलो कर रहे हैं हम.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement