'विपक्ष के लोग भी हमें करेंगे सहयोग, पांचों सीटों पर NDA को मिलेगी जीत', राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय झा का बड़ा दावा

बिहार में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां एनडीए गठबंधन के नेता सम्राट चौधरी और संजय झा ने चुनाव जीतने के लिए रणनीति पर चर्चा की. गठबंधन के अंदर विधायकों की बैठकें चल रही हैं. इस बीच संजय झा ने विपक्ष के नेताओं का समर्थन मिलने का दावा किया है.

Advertisement
JDU में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. (Photo: ITGC) JDU में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. (Photo: ITGC)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए गठबंधन के अंदर रणनीतियों को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की.

दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात का मुख्य केंद्र राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की रणनीति रही. नेताओं ने एनडीए के पक्ष में एकजुटता दिखाने और चुनाव जीतने के रोडमैप पर चर्चा की.

Advertisement

मुलाकात के बाद संजय झा ने बताया कि गठबंधन के अंदर तालमेल बैठाने के लिए हर दिन एनडीए विधायकों की अलग-अलग नेताओं के घर बैठकें हो रही हैं.

एनडीए नेताओं की बैठकों का सिलसिला जारी

संजय झा ने बैठकों का ब्यौरा देते हुए कहा, 'सम्राट चौधरी जी के यहां बैठक हुई थी. आज उपेंद्र कुशवाहा जी के घर पर बैठक है. कल संसदीय कार्य मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी जी के घर पर एनडीए विधायकों की बैठक होगी.'

संजय झा ने विश्वास जताते हुए कहा कि अब तक की तैयारी को देखते हुए उन्हें भरोसा है कि एनडीए सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में 'हमें विपक्ष के लोग भी सहयोग करेंगे.'

तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

संजय झा ने विपक्ष के नेताओं पर भी तीखे हमले किए. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये तो मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव में क्या हुआ, ये उन्हें नहीं भूलना चाहिए.

Advertisement

उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी की बैठक से AIMIM विधायकों ने बनाई दूरी, राज्यसभा चुनाव में क्या ओवैसी एनडीए का गेम बनाएंगे?

देश में LPG संकट की खबरों को बताया अफवाह

देश में LPG की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय झा ने कहा कि देश में कहीं भी एलपीजी की कोई कमी नहीं है।. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उनकी वजह से ही बाजार में थोड़ा संकट महसूस हो रहा है. उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement