राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के गिरोधपुरी का कल करेंगे दौरा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ के गिरोधपुरी धाम की यात्रा पर जा रहे हैं, जो अनुसूचित जाति के सतनामी समुदाय का लोकप्रिय तीर्थस्थल है.

Advertisement
राहुल गांधी सोमवार को जाएंगे छत्तीसगढ़ राहुल गांधी सोमवार को जाएंगे छत्तीसगढ़

मोनिका शर्मा

  • रायपुर,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ के गिरोधपुरी धाम की यात्रा पर जा रहे हैं, जो अनुसूचित जाति के सतनामी समुदाय का लोकप्रिय तीर्थस्थल है.

कांग्रेस की राज्य इकाई के महासचिव शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया, ' रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दोपहर दो बजे पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से गिरोधपुरी रवाना होंगे.' प्रदेश की राजधानी से 130 किलोमीटर दूर बलोदबाजार जिले में स्थित गिरोधपुरी सतनामी संत गुरू घासीदास का जन्मस्थान है.

Advertisement

तीर्थस्थल के पास 253 फुट ऊंचा 'जैतखाम' बनाया गया है, जिसे देश में कंक्रीट का सबसे ऊंचा टावर बताया जाता है. त्रिवेदी ने कहा, 'राहुल गांधी का दौरा पूरी तरह गैर . वह सतगुरू घासीदास का आशीर्वाद लेने के लिए गिरोधपुरी धाम आ रहे हैं. वहां कोई जनसभा या वार्तालाप नहीं होगी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »