रैली में घुसा कुत्ता, तो टूट पड़े जवान, राहुल गांधी ने बचाया

बता दें कि राहुल गांधी का पीडी नाम का कुत्ता कुछ महीने पहले बहुत सुर्खियों में भी रहा था, जब राहुल ने उसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया था.  

Advertisement
राहुल गांधी का पीडी (फाइल फोटो) राहुल गांधी का पीडी (फाइल फोटो)

सना जैदी / खुशदीप सहगल / कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

सोमवार को मौका विपक्ष के ‘भारत बंद’ का...मंच पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता...सबसे आगे की पंक्ति में कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा से सीधे लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद...महंगाई और तेल की कीमतों को लेकर एक-एक कर मंच से विपक्षी नेता मोदी सरकार के खिलाफ ताल ठोकते.

दिल्ली के रामलीला मैदान के सामने एक पर विपक्ष का सांकेतिक प्रदर्शन अभी शुरुआती लम्हों में था. रोड के एक तरफ मंच और दूसरी तरफ बैरिकेड के पीछे मीडिया के कैमरे. इसी बीच भूरे रंग का एक कुत्ता, लंगड़ाता हुआ मंच और मीडिया के बीच रोड पर आ गया. तभी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान और दिल्ली पुलिस के सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए. एक पैर से लाचार कुत्ता घबराकर इधर-उधर भागने लगा. लेकिन बैरिकेडिंग और कार्यक्रम के शोर में उसे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था.

Advertisement

ये सभी देख ही रहे थे कि अचानक एसपीजी के एक सुरक्षाकर्मी ने भगाने की मंशा से उस कुत्ते को ज़ोर से लात मार दी. कुत्ता कांय-कांय करने लगा तो सभी लोगों की निगाहें उसी पर जा टिकीं. सुरक्षाकर्मी की ये हरकत देखकर मंच पर बैठे राहुल अचानक खड़े हो गए और हाथ से इशारा करने लगे. राहुल के चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी. आखिर खुद हैं. इनमें पीडी नाम का कुत्ता तो कुछ महीने पहले बहुत सुर्खियों में भी रहा था जब राहुल ने उसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया था.  

ज़ाहिर है राहुल को लाचार कुत्ते के साथ सुरक्षाकर्मी का बर्ताव नागवार गुजरा. मौके की नजाकत और राहुल का मूड भांपते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने माइक संभाला और सुरक्षाकर्मियों से कहा कि कुत्ते को आराम से जाने दें. तब जाकर सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत करके बिना मारे-पीटे उस को वहां से बाहर किया. इस पूरे घटनाक्रम में राहुल गांधी का ‘Pet Lover’  वाला चेहरा फिर सामने आ गया.

Advertisement

इससे पहले भी कई बार राहुल के गाड़ी चलाते वक्त साथ की सीट पर उनके को बैठे देखा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement