राहुल की इफ्तार पार्टी में PM मोदी के फिटनेस वीडियो का उड़ा मजाक

राहुल ने अपनी टेबल पर बैठे एक मेहमान से पूछा-आपने पीएम का फिटनेस वीडियो देखा, फिर कुछ देर रुककर खुद ही बोले- यह(वीडियो) बहुत ही अजीब है. जिस पर दिनेश त्रिवेदी और सीताराम येचुरी ज़ोर से हंसे. फिर राहुल ने सीताराम येचुरी से हंसते हुए पूछा- आपने भी अपना फिटनेस वीडियो बनाया, जिस पर येचुरी फिर ज़ोर से हंसे.

Advertisement
राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी

कुमार विक्रांत / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस वीडियो का जमकर मजाक उड़ा. दरअसल पीएम मोदी ने 'फिटनेस चैलेंज' के तहत अपना वीडियो जारी किया जिसे पर राहुल की पार्टी में चर्चा के दौरान कई नेताओं को ठहाके लगाते हुए देखा गया.

इफ्तार पार्टी के अवसर पर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया जिसमें माकपा महासचिव सीताराम येचुरी,    डीएमके की सांसद कनिमोझी, तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, एनसीपी के डीपी त्रिपाठी, जदयू के पूर्व नेता    शरद यादव आदि शामिल हुए.

Advertisement

इस दौरान कुछ नेता राहुल गांधी के साथ बैठे हुए थे. राहुल ने अपनी टेबल पर बैठे एक मेहमान से पूछा-आपने पीएम का फिटनेस वीडियो देखा, फिर कुछ देर रुककर खुद ही बोले- यह(वीडियो) बहुत ही अजीब है. जिस पर दिनेश त्रिवेदी और सीताराम येचुरी ज़ोर से हंसे. फिर राहुल ने सीताराम येचुरी से हंसते हुए पूछा- आपने भी अपना फिटनेस वीडियो बनाया, जिस पर येचुरी फिर ज़ोर से हंसे.

बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के द्वारा शुरू किए गए ने भी पूरा कर दिया. हालांकि उनका फिटनेस सिद्ध करने का तरीका काफी अलग था. इस दौरान न‍ सिर्फ उन्होंने योग किया बल्कि पैदल चलने के कई तरीकों को भी लोगों के सामने रखा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement