7 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, सतपाल मलिक को बिहार से जम्मू कश्मीर भेजा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को सात राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की. उन्होंने बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया, जो एनएन वोहरा की जगह लेंगे.

Advertisement
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सतपाल मलिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सतपाल मलिक

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सात राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है, वो एनएन वोहरा का स्थान लेंगे. फिलहाल जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है. वहीं, सत्यपाल की जगह लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में इन राज्यपालों की नियुक्ति की जानकारी दी गई. राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है, वो कप्तान सिंह सोलंकी का स्थान लेंगे. वहीं, कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा से हटाकर त्रिपुरा का बनाया गया है.

Advertisement

इसी तरह त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय को मेघालय का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है, जबकि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद का स्थानांतरण सिक्किम कर दिया गया है यानी उनको मेघालय से हटाकर सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बेबी रानी मौर्य अब उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी.

नव नियुक्त राज्यपालों की सूची

- लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है, वो सत्यपाल मलिक का स्थान लेंगे.

- बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है.

- सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वो कप्तान सिंह सोलंकी की जगह लेंगे.

- हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का गवर्नर नियुक्त किया गया है.

- बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है.

Advertisement

- मेघालय के गवर्नर गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

- तथागत रॉय को मेघायल का राज्यपाल बनाया गया है.

वहीं, बिहार के राज्यपाल नियुक्त होने पर लाल जी टंडन ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं बिहार के विकास में योगदान करने की कोशिश करूंगा. मैं राज्य सरकार के एक संरक्षक की भूमिका निभाऊंगा. नीतीश कुमार मेरे पुराने मित्र हैं. मुझे नहीं लगता है कि हम लोगों के बीच में कोई समस्या है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »