तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सीएम जयललिता की हार्ट अटैक पड़ने की खबर से व्यथित हूं.
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सीएम जयललिता की गंभीर हालत के बारे में जानकर दुखी हूं और प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे जयललिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना करती हैं.
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पर चिंता जाहिर करते हुए उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मैं जयललिता के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.
सुरभि गुप्ता