ओबामा की तरह एयरफोर्स वन में उड़ेंगे मोदी, ग्रेनेड-रॉकेट वार झेलने में सक्षम

'आज तक' को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद की 25 जून को होने वाली बैठक में 2 बोइंग 777 सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

Advertisement
कई सुविधओं से लैस है एयरफोर्स वन कई सुविधओं से लैस है एयरफोर्स वन

लव रघुवंशी / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अभी तक एयर इंडिया वन में उड़ते हैं, लेकिन आने वाले वक्त में पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह हवा में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा घेरे के बीच बोइंग 777 में विदेश यात्रा करते नजर आएंगे.

पीएम मोदी के लिए जल्द ही देसी एयरफोर्स वन को मंजूरी मिलने वाली है. 'आज तक' को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद की 25 जून को होने वाली बैठक में 2 बोइंग 777 सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है. दो दशकों से अति विशिष्ट लोगों की सेवा कर रही एयर इंडिया की बोइंग 747 जंबो जेट की जगह लेगा एयरफोर्स वन. आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं. उनकी सुरक्षा चाक-चौबंद रहे इसलिए यह कवायद की जा रही है.

Advertisement

तुरंत जवाबी कार्रवाई करने में महारत
रक्षा जानकार एयर कोमोडोर प्रशांत दीक्षित की मानें तो विशेष प्रकार के मेटल से बने विमान में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम यह विमान किसी भी समय हवाई हमले होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई भी कर सकता है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति कहीं से, किसी भी वक्त, दुनिया के किसी भी राष्ट्र के प्रमुख से संपर्क स्थापित कर सकते हैं. एक बार 100 लोगों का भोजन बनाने, 2,000 लोगों के लिए भोजन स्टोर करने की व्यवस्था इसमें है. साथ ही अनिश्चितकाल तक उड़ान भरने के लिए विमान में हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा.

इन सुविधाओं से लैस
-

-ग्रेनेड व रॉकेट के वार झेल सकता है

-दुश्मन के रडार को चकमा दे सकता है

Advertisement

-दुश्मन पर मिसाइल हमला कर सकता है

-24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं

-आपातकाल के लिए एक ऑपरेशन थिएटर भी है

-टेलीफोन, रेडियो सेवा, कम्प्यूटर कनेक्शन, 19 टीवी सेट और ऑफिस उपकरण


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हवाई किले एयरफोर्स वन को दुनिया की कोई भी ताकत भेद नहीं सकती. इसी एयरफोर्स वन की तर्ज पर हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए भी तैयार होने जा रहा है देसी एयरफोर्स वन. इस देसी एयरफोर्स वन में सुरक्षा से जुड़ी वो तमाम खूबियां होंगी जो आपने अमेरिकी एयरफोर्स वन के बारे में सुनी हैं.

इन को जरूरत के हिसाब से मॉडीफाई किया जाएगा. एयरक्राफ्ट में एग्जिक्यूटिव ऑफिस और बेडरूम भी होगा. ये उच्च तकनीकी सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा. किसी भी आपातस्थिति में साउंड अलर्ट के लिए रडार वार्निंग रिसीवर लगाए जाएंगे. सबसे बड़ी बात ये कि एयरक्राफ्ट किसी भी तरह की मिसाइल का हमला रोकने में सक्षम होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »