18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसदीय कार्य मंत्रालय ने ऐलान किया है कि संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा. नरेंद्र मोदी सरकार के लिए यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है.

Advertisement
संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक (तस्वीर-IANS) संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक (तस्वीर-IANS)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

  • 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा संसद की शीतकालीन सत्र
  • मोदी सरकार के लिए अहम सत्र, अध्यादेश बन सकते हैं कानून

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा. इस बाबत संसदीय कार्य मंत्रालय ने संसद के दोनों सदनों के सचिवों को जानकारी दी है. इससे पहले पिछले बुधवार को मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति (सीसीपीए) की बैठक हुई थी. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी, जिसमें सत्र की तारीखों पर फैसला हुआ था. मोदी सरकार के लिए यह सत्र काफी अहम है.

Advertisement

यह सत्र मोदी सरकार के लिए काफी अहम माना जा रहा है. इस सत्र के दौरान सरकार दो महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की पूरी कोशिश करेगी. पिछले दो साल से शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू होता रहा है और

ये अध्यादेश बन सकते हैं कानून

इनकम टैक्स एक्ट 1961 और फाइनेंस एक्ट 2019 पर सरकार अध्यादेश ला चुकी है. आगामी सत्र में इस अध्यादेश पर फैसला हो सकता है. मंद पड़ी अर्थव्यवस्था और विकास दर में तेजी लाने के लिए

सरकार इस कदम से नए और देशी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को राहत देना चाहती है. इनकम टैक्स एक्ट का अध्यादेश इसी से जुड़ा है. यह अध्यादेश सितंबर महीने में लाया गया था.

दूसरा अध्यादेश भी पिछले महीने लाया गया जो ई-सिगरेट और इससे जुड़े उपकरणों के निर्माण, स्टोरेज और बिक्री से जुड़ा है.

Advertisement

(एजेंसी से इनपुट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement