वेंकैया नायडू बोले- मूर्ति तोड़ने वाले पागल, येचुरी ने कहा- संघ का यही इतिहास

नायडू ने कहा कि ये घटनाएं तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में हुई हैं और मुझे भरोसा है कि संबंधित एजेंसियां इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगी. इसके बाद सदन में सांसदों का हंगामा शुरू हो गया.

Advertisement
वेंकैया नायडू-सीताराम येचुरी वेंकैया नायडू-सीताराम येचुरी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

बजट सत्र के तीसरे दिन हंगामे के बीच दोनों सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लोकसभा में टीडीपी और टीएसआर सांसद वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी.

राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने पूर्व सांसद जिनेंद्र कुमार जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया और सदन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सांसदों ने सदन के पटल पर पेपर रखे. सभापति ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मूर्तियां तोड़े जाने की घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक बताया.

Advertisement

वेंकैया नायडू ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के जरिए उन्हें का पता चला है. उन्होंने कहा कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं ये उनका पागलपन दर्शाता है. नायडू ने कहा कि ये घटनाएं तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में हुई हैं और मुझे भरोसा है कि संबंधित एजेंसियां इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगी. इसके बाद सदन में सांसदों का हंगामा शुरू हो गया.

सभापति ने कहा कि बैंक घोटाले पर चर्चा के लिए नोटिस दिया गया है और यह बहुत जरूरी मुद्दा है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है. नेता सदन अरुण जेटली भी इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं और आसन की ओर से भी इस मुद्दे पर चर्चा को मंजूरी दे दी गई है. समझ नहीं आता कि फिर भी इस मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है.

Advertisement

सभापति ने कहा पूरा देश चाहता है कि इस मुद्दे पर चर्चा है. उन्होंने कहा कि कावेरी विवाद, आंध्र प्रदेश का मुद्दा और बैंक घोटाला तीनों ही काफी अहम मुद्दे पर इस पर चर्चा होनी चाहिए. नायडू ने हंगामा कर रहे सांसदों से कहा कि इससे. हम यहां चर्चा, बहस और फैसले लेने के लिए आए हैं और हंगामा न सिर्फ नियमों के खिलाफ है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी अच्छा नहीं है.

सभापति ने हंगामा थमते न देख सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा तो उपसभापति पीजे कुरियन ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी.

मूर्तिया तोड़े जाने की घटनाओं पर देश के राजनीति में उबाल आ गया है. सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की विरासत है जिसके बारे में हम सभी जानते हैं. गांधी की हत्या से लेकर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में ये होता आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »