भारत में घुसे PAK विमान का देखें वीडियो, मिग 21 ने हवा में किया ढेर

पाकिस्तान के बालाकोट पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी. भारत में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी विमान का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा में उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement
भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने पाकिस्तान के विमान का पीछा कर उसे मार गिराया. भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने पाकिस्तान के विमान का पीछा कर उसे मार गिराया.

आदित्य बिड़वई

  • जम्मू,
  • 27 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को भारत ने मार गिराया है. यह विमान नौशेरा से तीन किलोमीटर दूर पाकिस्तान की ओर लाम घाटी में गिरा. बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने पाकिस्तानी विमान का पीछा कर उसे मार गिराया. पाकिस्तानी जेट का पायलट विमान क्रैश होने के बाद पैराशूट से कूदता नजर आया. इस बात की पुष्टि भारत सरकार ने की है. पाकिस्तानी विमान के घुसपैठ करते हुए विमान का वीडियो भी सामने आया है.  

Advertisement

बता दें कि बालाकोट पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की. भारत में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी विमान का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा में उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं.

यात्री विमानों की उड़ानें कैंसिल...

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला में यात्री विमानों की उड़ानें कैंसिल कर दी गई है. अगले आदेश तक विमानों को उड़ने से रोका गया है. इसके अलावा भारत गुजरने वाले सभी इंटरनेशनल उड़ानों के को रोक दिया गया है और कई विमानों के रूट बदल दिए गए हैं.  

पाकिस्तान ने भी एयरस्पेस किया बंद...

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने भी अपने एयरस्पेस से गुजरने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. कई विमानों का रूट भी डायवर्ट किया है.

Advertisement

भारतीय बमबारी के बाद झल्लाए आंतकी...

सूत्रों के अनुसार, पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आंतकियों को करो या मरो का हुक्म जारी किया है. भारतीय वायुसेना की बमबारी के बाद आतंकी झल्ला गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »