पाकिस्तान दिवस मनाने दिल्ली पहुंचे कश्मीरी अलगाववादी, PAK हाई कमिश्नर से करेंगे मुलाकात

पाकिस्तान दिवस के बहाने कश्मीरी अलगाववादी पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि हुर्रियत के गिलानी गुट की ओर से कौन अलगाववादी नेता पाकिस्तानी दूतावास के न्योते में शामिल होगा इस पर तस्वीर अभी तक साफ नहीं हुई है.

Advertisement
मीरवाइज उमर फारूक के प्रतिनिधि मीरवाइज उमर फारूक के प्रतिनिधि

आशुतोष मिश्रा / सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

नई दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास पर पाकिस्तान दिवस मनाने के लिए कश्मीरी अलगाववादी दिल्ली पहुंच चुके हैं. अलगाववादी ग्रुप मीरवाइज उमर फारूक की ओर से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता इंजीनियर हिलाल वार और मुस्तकिद आदिल दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित समारोह में शामिल होंगे.

पाकिस्तान दिवस के बहाने कश्मीरी अलगाववादी पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि हुर्रियत के गिलानी गुट की ओर से कौन अलगाववादी नेता पाकिस्तानी दूतावास के न्योते में शामिल होगा इस पर तस्वीर अभी तक साफ नहीं हुई है.

Advertisement

मीरवाइज उमर फारूक के प्रतिनिधि बनकर आए हिलाल वार से आज तक ने सवाल पूछा कि जहां दोनों देशों के बीच इतनी तनाव की स्थिति है और रोज पाकिस्तान की गोलाबारी में स्थानीय नागरिक और जवान मारे जा रहे हैं, ऐसे में कश्मीरी को क्या पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से मिलने का एक मौका मिल गया है? इस पर वार ने कहा कि वो खुद को शांति का दूत मानते हैं. चाहे पाकिस्तान हो या चीन हर देश के डिप्लोमेटिक कार्यक्रम में न्योता मिलने पर शरीक होंगे.

उनसे यह भी सवाल पूछा कि दिवस के मौके पर तो आए हैं लेकिन कभी भारत के स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसे क्यों नहीं आते तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत सरकार उन्हें न्योता नहीं देती. लेकिन इस उन्होंने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया कि इसी देश में रहने वाले लोगों को देश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता क्यों चाहिए.

Advertisement

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कश्मीरी अलगाववादियों द्वारा पाकिस्तानी हाई कमिश्नर से मुलाकात और आसिया आंद्राबी के जहरीले बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए.  गौरतलब है कि भी कश्मीर में पाकिस्तान दिवस मनाया. खबरों के मुताबिक श्रीनगर में एक सभा के दौरान आसिया ने भारत के खिलाफ जहर उगला और उसके समर्थकों ने पाकिस्तान के झंड़े लहराए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »