सुनंदा पुष्कर केस में हुई थी मेहर तरार से पूछताछ, शशि थरूर के साथ संबंधों से किया था इनकार

मेहर तरार ने पूछताछ के दौरान शशि थरूर से किसी भी तरह के नजदीकी संबंध से इनकार किया था. हालांकि उन्होंने बताया कि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री को जानती थीं, और 2013 में एक पुस्तक प्रदर्शनी में उनसे मुलाकात हुई थी.

Advertisement
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में हुई थी पूछताछ दिल्ली के फाइव स्टार होटल में हुई थी पूछताछ

लव रघुवंशी / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. पाक कॉलमनिस्ट मेहर तरार से दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने मार्च महीने में पूछताछ की थी. ये पूछताछ उस समय हुई, जब फरवरी 2016 में वो दिल्ली आई थीं.

दिल्ली के फाइव स्टार में ये पूछताछ की गई थी. एसआईटी ने मेहर से पूछताछ में शामिल होने के लिए अनुरोध किया. तरार से उनके और सुनंदा के बीच जनवरी-फरवरी 2014 के बीच हुई बहस को लेकर भी पूछताछ की गई.

Advertisement

ने पूछताछ के दौरान से किसी भी तरह के नजदीकी संबंध से इनकार किया था. हालांकि उन्होंने बताया कि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री को जानती थीं, और 2013 में एक पुस्तक प्रदर्शनी में उनसे मुलाकात हुई थी.

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के होटल लीला पैलेस के सुइट नंबर 345 में मृत पाई गई थी.

महिला पत्रकार और सुनंदा की दोस्त ने पूछताछ में बताया था कि शशि थरूर सुनंदा से रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे. वह सुनंदा से तलाक लेकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी करना चाहते थे. सुनंदा इस बात को लेकर बेहद नाराज व तनाव में थीं. मेहर तरार से इन आरोपों के बारे में भी पूछा गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »