हुर्रियत नेताओं पर NIA का शिकंजा, 'आजतक' के कैमरे में कैद नईम खान से दिल्ली में होगी पूछताछ

NIA की एक टीम इन तीनों हुर्रियत नेताओं से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए घाटी में मौजूद है. जांच एजेंसी ने नईम खान, फारूख अहमद डार, गाजी जावेद बाबा और कई अन्य को हवाला फंडिंग मामले की जांच के लिए समन किया है.

Advertisement
दिल्ली में होगी पूछताछ दिल्ली में होगी पूछताछ

'आज तक' के स्टिंग ऑपरेशन में घाटी में अशांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान से फंडिंग की बात कबूलने वाले हुर्रियत नेता नईम खान, गाजी बाबा और ग्रिल बिट्टा पर शिकंजा कसते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने समन जारी किया है. इन तीनों आरोपी हुर्रियत नेताओं से अगले हफ्ते दिल्ली लाकर पूछताछ की जाएगी.

हवाला फंडिंग मामले की जांच
NIA की एक टीम इन तीनों हुर्रियत नेताओं से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए घाटी में मौजूद है. जांच एजेंसी ने , फारूख अहमद डार, गाजी जावेद बाबा और कई अन्य को हवाला फंडिंग मामले की जांच के लिए समन किया है.

Advertisement

NIA की प्रारंभिक जांच में हाफिज का नाम
कश्मीर में तबाही मचाने, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी और स्कूल जलाने के लिए NIA ने अपनी प्रारंभिक जांच में हाफिज मोहम्मद सईद और अन्य व एजेंसियों का नाम लिया है.

होगी कड़ी कार्रवाई
वहीं अलगाववादी नेताओं की पाकिस्तान से फंडिंग पर गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जानिए 'आज तक' के स्टिंग ऑपरेशन में क्या खुलासे हुए थे-

1. (SIT) ने अपनी तहकीकात में पत्थरबाजों के धूर्त फाइनैंसर्स को बेनकाब किया था. ये हमेशा माना जाता रहा है कि कश्मीर घाटी में गर्मियों में फैलाई जाने वाली गड़बड़ी के तार सरहद पार बैठे स्पॉन्सर्स से जुड़े होते हैं. लेकिन पहली बार इंडिया टुडे को इस संबंध में पुख्ता सबूत जुटाने में कामयाबी मिली.

Advertisement

2. कैमरे पर हुर्रियत के कई नेताओं ने कबूल किया कि उन्हें पाकिस्तान से फंड मिलता है ताकि घाटी में अशांति का माहौल बनाए रखा जा सके.

3. हुर्रियत के गिलानी धड़े के प्रांतीय अध्यक्ष नईम खान से अंडरकवर रिपोर्टर्स ने संपर्क साधा और खुद को काल्पनिक धनकुबेर बताते हुए कश्मीर के अलगाववादियों को फंडिंग की इच्छा जताई. नईम फिर चोरी छिपे अंडरकवर रिपोर्टर्स से मिलने दिल्ली तक पहुंच गया.

4. नईम ने जो खुलासे किए वो चौंकाने वाले थे. नईम खान कैमरे पर ये कहते हुए कैद हुआ कि 'पाकिस्तान पिछले 6 साल से कश्मीर में बड़ा प्रदर्शन खड़ा करने के लिए हाथ-पैर मार रहा है.'

5. घाटी में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए किस स्तर पर पैसा धकेला जा रहा है, इस पर नईम खान ने कहा, 'पाकिस्तान से आने वाला पैसा सैकड़ों करोड़ से ज्यादा है, लेकिन हम और ज्यादा की उम्मीद करते हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »