मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकारों द्वारा किसानों की कर्ज माफी का असर देश की बीजेपी शासित सरकारों पर दिख रहा है. अब बीजेपी शासित राज्य भी किसानों के हक में कर्ज माफी और बिल माफी की घोषणा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में गुजरात सरकार ने किसानों के 650 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ कर दिया है.
गुजरात सरकार के इस फैसले का फायदा 6.22 लाख किसानों और गरीबों को मिलेगा. गुजरात सरकार के उर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने इस राहत की घोषणा करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 124 और 135 के तहत बिजली चोरी या फिर बिजली का बिल ना भरने की वजह से जिनकी बिजली लाइनें काटी गई थीं, 500 रुपये की फीस में उनके कनेक्शन फिर से जोड़ दिए जाएंगे.
भाजपा सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, इसीलिए 3 राज्यों में जनता ने उसे सबक सिखा दिया और अब वहां कांग्रेस की सरकार है. ये बातें कहीं एजेंडा आजतक में पहुंचे कांग्रेस सांसद और एमपी के कैंपेनर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने. उन्होंने राफेल की बात करते हुए कहा कि अगर सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो उसे जेपीसी से जांच कराने में क्या परेशानी है.
एक देश, एक चुनाव पर देश में लंबी राजनीतिक बहस जारी है. इसके नफे-नुकसान और व्यहारिकता को लेकर भी चर्चा जारी है. ऐसे में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक देश, एक चुनाव की पैरवी करते हुए कहा है कि यह एक 'डिजायरेबल गोल' है जो आयोग पूरा कर सकता है. लेकिन इसके लिए संविधान में संशोधन की जरूरत है.
खराब दौर से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दौर में नहीं बिक सके, जबकि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा गया. सबसे बड़ी सनसनी बनकर उभरे अनजान खिलाड़ी और तमिलनाडु के रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पर भी आठ करोड़ 40 लाख रुपये की बोली लगी.
बुलन्दशहर हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी योगेश राज भले ही अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हो, लेकिन यूपी एसटीएफ ने इस मामले के दो वॉन्टेड दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. हिंसा में शामिल सचिन उर्फ कोबरा और जॉनी चौधरी घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे. बताते चलें कि बुलंदशहर के थाना स्याना इलाके में 3 दिसम्बर को गोकशी के नाम पर कुछ लोगों ने हिंसा की थी. इस पूरी हिंसा की साजिश बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज ने रची थी.
aajtak.in