4.31 करोड़ में नीलाम हुआ पीएम मोदी का सूट गिनीज बुक में शामिल, राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके सूट के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के जबरदस्त बलिदान का महज पुरस्कार है.

Advertisement
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान ये सूट पहना था पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान ये सूट पहना था

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके सूट के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के जबरदस्त बलिदान का महज पुरस्कार है.

ने ट्वीट किया, मोदीजी के बड़े बलिदान के लिए महज पुरस्कार. राहुल ने सूट से जुड़ी उस रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने नीलामी में बिका हुआ सबसे महंगा सूट बताया है.

Advertisement

ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पिछले साल मुलाकात के दौरान मोनोग्राम वाला सूट पहना था. इसको लेकर विवाद हुआ था. इस सूट ने नीलामी में सर्वाधिक महंगे बिकने वाले सूट के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है.

सूट की पिछले साल फरवरी में नीलामी हुई थी और इसे सूरत के हीरा कारोबारी लालजी पटेल ने 4.31 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »