मोदी ने लॉन्च की वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए वेबसाइट, मिलेगी पूरी जानकारी

पीएम मोदी ट्वीट कर लिखा कि आजादी के बाद से शौर्य पुरस्कार स्त्रियों, नागरिकों एवं सशस्त्र कर्मियों की कहानियां को संरक्षित रहेगी और लोगों को इसे बताएगी.

Advertisement
फोटो क्रेडिट: http://gallantryawards.gov.in/ फोटो क्रेडिट: http://gallantryawards.gov.in/

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

आजादी के बाद से शौर्य पुरस्कार पाने वालों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक नई वेबसाइट लांच की. इस वेबसाइट में बहादुर पुरूषों, स्त्रियों, नागरिकों एवं सशस्त्र बल कर्मियों की प्रेरक कहानियां होंगी. पीएम ने इस वेबसाइट का जिक्र लाल किले से भाषण के दौरान भी किया. उन्होंने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर इस वेबसाइट को लांच करने की घोषणा विभिन्न ट्वीट के जरिए दी.

Advertisement

 

पीएम मोदी ट्वीट कर लिखा कि आजादी के बाद से शौर्य पुरस्कार स्त्रियों, नागरिकों एवं सशस्त्र कर्मियों की कहानियां को संरक्षित रहेगी और लोगों को इसे बताएगी. जनता से कहा कि यदि उनके पास ऐसी कोई सूचना, फोटो उपलब्ध हो, तो उसे पोर्टल में शामिल किया जा सकता है.

 

बता दें कि सैन्य अभियानों में अदम्य साहस और पराक्रम के लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले कीर्ति चक्र के लिए इस साल पांच जवानों को चुना गया है. इनमें गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी चेतन कुमार चीता को भी कीर्ति चक्र के दिया गया है.

गौरतलब है कि कीर्ति चक्र जाने वाला दूसरा शीर्ष पदक है. राष्ट्रपति रामनाथ कांविंद ने इस साल सैन्य और अर्धसैन्य बल के जवानों को दिए जाने वाले कुल 112 वीरता पुरस्कारों की सूची को मंजूरी प्रदान की है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »