NewsWrap: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक आतंकी ढेर, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. आतंकियों ने सेना के काफिले पर गोलीबारी की तो सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में आतंकी को मार गिराया. वहीं कानपुर के पास रूमा में रात करीब एक बजे ट्रेन हादसा हुआ. हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं. पढ़िए शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार तड़के मुठभेड़ हुई. इस दौरान कई राउंड गोलियां चली. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गरिया है और इलाके को घेर करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है, शनिवार तड़के सेनी की 32आरआर गश्त पार्टी सोपोर के वाटरगाम में गश्त कर रही थी. तभी छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. कुछ देर तक चली फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया गया है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रूमा गांव के नजदीक शुक्रवार देर रात एक बजे ट्रेन हादसा हो गया. दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में 20 लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि रेलवे के अनुसार घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. दुर्घटनाग्रस्त हुई पूर्वा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12303) हावड़ा से नई दिल्ली आ रही थी.

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फिरोजाबाद और रामपुर में आज साझा रैली करेंगे. मायावती और अखिलेश रामपुर में सपा प्रत्याशी आजम खान और फिरोजाबाद में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के समर्थन में वोट मांगेंगे. दोनों नेताओं की फिरोजाबाद की रैली काफी अहम है, क्योंकि इस सीट से अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी अपनी पार्टी से मैदान में हैं. अब देखना होगा कि अखिलेश अपने चाचा को किस तरह चुनौती देते हैं?

Advertisement

आतंकी गतिविधियों के आरोप में जेल काट चुकीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल से लोकसभा चुनाव का टिकट देने के बाद से उनके नाम पर हर दिन नया विवाद सामने आ रहा है. अब मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर विपक्षी नेता बीजेपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं. इस कड़ी एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल किया है कि क्या वो आतंकवाद के केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. ओवैसी ने सीधा आरोप लगाया कि मोदी ने आतंकवाद से समझौता कर लिया है.

विराट कोहली ने कोलकाता के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में अपने आईपीएल करियर का पांचवां शतक जड़ दिया. कोहली के शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धीमी शुरुआत से उबरकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जिसके बाद उनके गेंदबाजों के बाकी का काम पूरा करते हुए बेंगलुरु को कोलकाता पर जीत दिला दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement