विजय गोयल मॉर्निंग-वॉक पर करेंगे टॉक, खोलेंगे केजरीवाल की पोल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली में जहां भी चुनावी रैली कर रहे हैं वहां जोर-शोर से हाउस टैक्स माफी का मुद्दा उठा रहे हैं. दिल्ली को मुफ्त पानी और सस्ती बिजली देकर विधानसभा चुनाव जीते केजरीवाल को उम्मीद है कि हाउस टैक्स भी मुफ्त कर देना एक बड़ा मुद्दा होगा.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल के दावे को बताया झूठा अरविंद केजरीवाल के दावे को बताया झूठा

विवेक शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के पार्कों में मॉर्निंग वॉक और टॉक कर रहे हैं. इस वॉक एंड टॉक के जरिए वो लोगों को ये समझाना चाहते हैं कि उनकी हवेली का टैक्स आम आदमी पार्टी ने नहीं शाहजहानाबाद बोर्ड ने माफ किया है. हालांकि बोर्ड के मुखिया खुद मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा इसका आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी की ओर से उनके हाउस टैक्स माफ किए जाने का दावा सरासर झूठ है.

Advertisement

टीम केजरीवाल ने खोला मोर्चा
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली में जहां भी चुनावी रैली कर रहे हैं वहां जोर-शोर से हाउस टैक्स माफी का मुद्दा उठा रहे हैं. दिल्ली को मुफ्त पानी और सस्ती बिजली देकर विधानसभा चुनाव जीते केजरीवाल को उम्मीद है कि हाउस टैक्स भी मुफ्त कर देना एक बड़ा मुद्दा होगा. बीजेपी-कांग्रेस ने हाउस टैक्स मुफ्त करने पर सवाल खड़े किए तो केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी केजरीवाल एंड टीम ने मीडिया में दिखा दी कि अगर विजय गोयल का हाउस टैक्स माफ हो सकता है तो फिर आम आदमी का क्यों नहीं हो सकता.

करीब 13 लाख घर होंगे प्रभावित
हाउस टैक्स माफी से दिल्ली के करीब 13 लाख घर प्रभावित होंगे लिहाजा दिल्ली केजरीवाल को पता है कि मुफ्त-बिजली-पानी के नारे ने वोटरों के एक खास तबके को स्थायी रूप से आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ दिया है लिहाजा हाउस टैक्स फ्री कर देना भी पार्टी के हक में जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »