BJP ने फिर किया दावा- सबसे बड़ी पार्टी हमारी, महाराष्ट्र में हम बनाएंगे सरकार

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास सबसे ज्यादा विधायक हैं. 119 विधायकों के साथ बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी. हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बीजेपी के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती.

Advertisement
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (फोटो: PTI) महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (फोटो: PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 15 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

  • बीजेपी ने फिर किया महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा
  • महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया दावा

महाराष्ट्र में 6 महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लग चुका है. सभी राजनीतिक दल अभी भी सरकार गठन की गुंजाइशों में लगे हुए हैं. शिवसेना के साथ एनसीपी-कांग्रेस की बात अब अंतिम दौर में है उनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी तैयार हो चुका है. इस बीच

Advertisement

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा

आपको बता दें कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया के सामने राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमारे पास सबसे ज्यादा विधायक हैं. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नेताओं के सामने यह विश्वास जताया था. प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष ने आगे कहा कि हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बीजेपी के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती.

बीजेपी विधायक समझेंगे किसानों की दुर्दशा

चंद्रकांत पाटिल ने आगे कहा कि बीजेपी के सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और किसानों की दुर्दशा को समझेंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के बारे में भी चर्चा हुई.

Advertisement

दूसरे खेमे में भी है सरकार बनाने की पूरी तैयारी

वहीं दूसरे खेमे में भी पूरी तैयारी है. हालांकि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह तस्वीर अभी तक साफ नहीं हुई है. तीनों दलों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) को लेकर सहमति बन रही है. इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि कांग्रेस और एनसीपी के एक-एक डिप्टी सीएम होंगे. इसके अलावा मंत्रिमंडल में एनसीपी को 14, कांग्रेस को 12 मंत्री पद मिलेंगे. शिवसेना के खाते में मुख्यमंत्री पद के अलावा 14 मंत्री पद की सहमति बनी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »