सेना की स्ट्राइक के बाद विश्वास का PAK पर तंज, 'नौशेरा वाली गुड नाइट कबूल करो'

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ को करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियां उड़ा दी. सेना ने एक 30 सेकंड का वीडियो जारी कर इसका सबूत भी जारी किया.

Advertisement
विश्वास का पाक पर तंज विश्वास का पाक पर तंज

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2017,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ को करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियां उड़ा दी. सेना ने एक 30 सेकंड का वीडियो जारी कर इसका सबूत भी जारी किया. भारतीय सेना के इस पराक्रम के बाद हर कोई सेना की तारीफ कर रहा है. लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने इसका जश्न कुछ अलग ही अंदाज में मनाया. विश्वास ने मंगलवार रात अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर तंज कसा.

Advertisement

कुमार विश्वास ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'नवाज़ मियाँ #IndianArmy 🇮🇳की ओर से नौशेरा वाली Good Night क़ुबूल करो 😀 और हाँ एक सलाह लेकर सोने की असफल कोशिश करो. बना दिए जाओगे , यक़ीन न हो तो जहन्नुम कॉल करके तीन जंग लड़ चुके अपने बुज़ुर्गों से पूछ लो, वैसे भी लोकल लगेगा तुम्हारे यहाँ से तो'

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पाक के खिलाफ अपने इस एक्शन का बाकायदा वीडियो भी रिलीज किया है. 30 सेकेंड के इस वीडियो में पाक की चौकी पर एक के बाद एक 10 धमाके दिखाई दे रहे हैं लेकिन पाकिस्तान इस सबूत को देखने के बावजूद इसकी सच्चाई से इनकार कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »