कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल के बाद विरोध जारी, एक विधायक ने सौंपा इस्तीफा

कर्नाटक कैबिनेट में भारी फेर-बदल के बाद बर्खास्त हुए मंत्रियों और उनके समर्थकों का सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में कन्नड़ अभिनेता अंबरीश ने विधायक पद से इस्तीफा भी सौंपा है.

Advertisement
कन्नड़ फिल्म अभिनेता और आवास मंत्री रहे अंबरीश कन्नड़ फिल्म अभिनेता और आवास मंत्री रहे अंबरीश

सुरभि गुप्ता

  • बंगलुरु,
  • 20 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अब पार्टी में उठे विरोध को दबाने की कोशिश में लगे हैं. गौरतलब है कि बीते रविवार को ही सिद्धारमैया ने कैबिनेट से 14 मंत्रियों को हटाकर 13 नए चेहरे शामिल किए हैं.

अंबरीश का इस्तीफा नामंजूर
के बाद कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक इकाई में हटाए गए मंत्रियों की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है. कन्नड़ फिल्म अभिनेता और आवास मंत्री रहे अंबरीश ने कैबिनेट से हटाए जाने के बाद सोमवार को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे डिप्टी स्पीकर ने फिलहाल मंजूर नहीं किया है.

Advertisement

समर्थकों का विरोध जारी
अंबरीश समेत मंत्री पद से हटाए गए अन्य मंत्रियों के समर्थकों ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान नारेबाजी के साथ सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. वी श्रीनिवास प्रसाद, बाबूराव चिंचासुर और कमरूल इस्लाम के समर्थकों का विरोध गुलबर्ग, मंड्या, मैसूर और में सोमवार को भी जारी रहा.

सिनेमा बंद का ऐलान
विजयनगर से विधायक एम कृष्णप्पा के समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान बेंगलुरु में एक मेट्रो स्टेशन पर साइन बोर्ड को क्षति पहुंचाई.कन्नड़ चैंबर्स ने अभिनेता अंबरीश की बर्खास्तगी के विरोध में सिनेमा बंद का ऐलान किया, तो अभिनेता के प्रशंसकों ने मंड्या में काफी हंगामा किया.

'सिद्धारमैया ने दिया धोखा'
कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्व मंत्री रहे वी श्रीनिवास प्रसाद ने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें राजद्रोही तक कह दिया. प्रसाद ने कहा कि सिद्धारमैया को इस फेर-बदल की कीमत चुकानी पड़ेगी और उन्होंने धोखा दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »