जया बच्चन तृणमूल कांग्रेस से जा सकती हैं राज्य सभा, ममता बनर्जी की हां का इंतजार

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की दी गई जानकारी के मुताबिक जया बच्चन पार्टी की ओर से टिकट पाने वालों की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं. इस बारे में अतिम फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी करेंगी और तभी इसकी घोषणा भी की जाएगी.

Advertisement
ममता और जया की फाइल फोटो ममता और जया की फाइल फोटो

भारत सिंह

  • कोलकाता,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन अब तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्य सभा जा सकती हैं. फिलहाल वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्य सभा सांसद हैं. उनका राज्य सभा का मौजूदा कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है.

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की दी गई जानकारी के मुताबिक जया बच्चन पार्टी की ओर से टिकट पाने वालों की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं. इस बारे में अतिम फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी करेंगी और तभी इसकी घोषणा भी की जाएगी.

Advertisement

आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में राज्य सभा के 58 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसमें उत्तर प्रदेश से 10 सीटें खाली होंगी. इन सीटों पर ज्यादातर बीजेपी उम्मीदवार राज्यसभा में पहुंचेंगे. बीजेपी ने पिछले साल हुए यूपी विधानसभा चुनावों में 403 में से 312 सीटों पर कब्जा जमाया था.

समाजवादी पार्टी के पास केवल एक राज्य सभा सीट आने की उम्मीद है. ऐसे में यूपी से सपा के टिकट पर जया बच्चन का राज्य सभा का जाना मुश्किल है. पिछले साल यूपी विधानसभा के नतीजे आने के बाद से ही जया बच्चन ने ममता बनर्जी के पास अपनी भावनाएं पहुंचाना शुरू कर दिया था.

तृणमूल कांग्रेस के एक और नेता का कहना है, 'हमारे चार सांसदों की सीटें खाली हो रही हैं. इसके लिए काफी उम्मीदवार भी सामने आ रहे हैं. हमारी ओर से कम से कम दो नए उम्मीदवार देखने को मिलेंगे.' तृणमूल नेता का कहना है कि जया बच्चन की पश्चिम बंगाल में काफी लोकप्रियता है और उनके बंगाली होने की वजह से उनकी दावेदारी में दम भी है. यही नहीं, उनके पति अमिताभ बच्चन भी अक्सर खुद को बंगाल का दामाद बताते रहते हैं.

Advertisement

अप्रैल 2017 में बीजेपी के एक युवा कार्यकर्ता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. तब जया बच्चन ने बीजेपी को निशाने पर लिया था और कहा था, 'आप गाय को तो बचा सकते हैं, पर अत्याचार झेल रही महिलाओं को नहीं.' यही नहीं, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में नियमित तौर पर जाते रहते हैं. 2017 में हुए इस फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन लगातार चौथी बार मुख्य अतिथि बने थे. इससे पता चलता है कि जया बच्चन और हैं.

तृणमूल कांग्रेस के चार राज्य सभा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने के कगार पर है. इसमें शारदा घोटाले के आरोपी कुणाल घोष, मुकुल रॉय हैं, जिन्हें बदला जाएगा. कुणाल को पार्टी ने अनिश्चितकाल के लिए निकाल दिया है और मुकुल पिछले साल अक्टूबर में ही बीजेपी में जाने के लिए अपनी सीट और पार्टी छोड़ चुके हैं. पार्टी के बाकी दो सांसद पत्रकार विवेक गुप्ता और मोहम्मद नदीमल हक हैं. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस की ओर से जया बच्चन की उम्मीदवारी के बारे में 18 मार्च तक घोषणा कर दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »