मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भड़ास निकाली है. जावेद अख्तर ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है.
बोर्ड ने दाखिल किया हलफनामा
जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि मैं तीन तलाक को सही ठहराने पर की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. वे अपने ही समुदाय के सबसे बड़े दुश्मन हैं. गौरतलब है कि बोर्ड ने तीन तलाक को सही ठहराया है. बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. हलफनामे में बोर्ड ने कहा कि पर्सनल लॉ को सामाजिक सुधार के नाम पर दोबारा से नहीं लिखा जा सकता. की वैधता सुप्रीम कोर्ट तय नहीं कर सकता है.
बोर्ड ने हलफनामा में कहा कि तलाक, शादी और देखरेख अलग-अलग धर्म में अलग-अलग हैं. एक धर्म के अधिकार को लेकर कोर्ट फैसला नहीं दे सकता. कुरान के अनुसार तलाक से बचना चाहिए, लेकिन जरुरत होने पर इसकी अनुमति है.
लव रघुवंशी