J-K: PAK ने पुंछ में तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया है. इस दौरान हुई गोलीबारी में एक भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 01 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

पाकिस्तान सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया. इस दौरान हुई गोलीबारी में एक भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया.

इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार को सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था. पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में गुरुवार दोपहर 11.30 बजे पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए थे. इस दौरान छोटे हथियारों से भी गोलाबारी की गई थी. बुधवार को भी राजौरी जिले में अकारण मोर्टार दागेस थे, जिसका भारत की तरफ से तत्काल जवाब दिया गया था.

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शाम करीब 3.45 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था. पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग कर और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

बता दें कि अगस्त के पहले दो हफ्तों में गिरावट के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी देखी गई है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस साल जुलाई में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »