होली के लिए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

होली के मौके पर रेलयात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान अभी से शुरू कर दिया है. रेलवे के आला अफसरों के मुताबिक जिन रूटों पर लोगों की भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है, वहां के लिए स्पेशल रेलगाड़ियों का ऐलान किया जा रहा है.

Advertisement
होली पर स्पेशल चलेंगी स्पेशव ट्रेनें होली पर स्पेशल चलेंगी स्पेशव ट्रेनें

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:51 AM IST

होली के मौके पर रेलयात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान अभी से शुरू कर दिया है. रेलवे के आला अफसरों के मुताबिक जिन रूटों पर लोगों की भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है, वहां के लिए स्पेशल रेलगाड़ियों का ऐलान किया जा रहा है.

होली पर्व के दौरान के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलगाड़ी संख्‍या 05033/05034 गोरखपुर तथा आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्‍पेशल, रेलवे रेलगाड़ी संख्‍या 01169/01170 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस और 01171/01172 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-जम्‍मूतवी-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई स्‍पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है.

Advertisement

गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली स्‍पेशल की समयसारिणी
05033 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्‍पेशल रेलगाड़ी 9 मार्च, 11 मार्च, 14 मार्च और 16 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 02.30 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी की दिशा में ट्रेन नंबर 05034 आंनद विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली स्‍पेशल 10 मार्च, 12 मार्च, 15 मार्च और 17 मार्च को आंनद विहार टर्मिनल से प्रात: 06.55 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन रात्रि 09.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी 05033/05034 ट्रेन
चार वातानुकूलित 2 टीयर, छह वातानुकूलित 3 टीयर, चार वातानुकूलित कुर्सीयान और दो दिव्‍यांग अनुकूल सह सामानयान वाली 05033/05034 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली स्‍पेशल स्‍पेशल मार्ग में खलीलाबाद, बस्‍ती, गोण्‍डा, सीतापुर छावनी, बरेली तथा मुरादाबाद स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस होली स्‍पेशल
01169 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर होली स्‍पेशल (01 फेरा) 10 मार्च शुक्रवार को लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से दोपहर 01.20 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन रात्रि 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 01170 गोरखपुर-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस होली स्‍पेशल (1 फेरा) 14 मार्च मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02.00 बजे लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

Advertisement

इन स्टेशनों पर रुकेगी 01169/01170 ट्रेन
13 वातानुकूलित 3 टीयर, दो द्वितीय श्रेणी कम सामान यान वाली 01169/01170 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस होली स्‍पेशल यह मार्ग में ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड़, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, हबीबगंज, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, और बस्‍ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-जम्‍मूतवी, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस होली स्‍पेशल
रेलगाड़ी संख्या 01171 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-जम्‍मूतवी होली स्‍पेशल 10 मार्च शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से सुबह 06.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 05.55 बजे जम्‍मूतवी पहुंचेगी. वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 01172 जम्‍मूतवी- छत्र‍पति शिवाजी टर्मिनस होली स्‍पेशल 13 मार्च सोमवार को जम्‍मूतवी से मध्‍यरात्रि 01.55 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 05.40 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी 01171/01172 ट्रेन
13 वातानुकूलित 3 टीयर, दो द्वितीय श्रेणी कम सामान यान वाली 01171/01172 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-जम्‍मूतवी-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस होली स्‍पेशल यह रेलगाड़ी मार्ग में दादर, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, हबीबगंज, झांसी, आगरा छावनी, नई दिल्‍ली, अंबाला छावनी, लुधियाना और पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »