डोकलाम: पहली बार हुई भारत-चीन के आर्मी अफसरों के बीच मीटिंग, सुलह के संकेत

भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद को लेकर पहली बार सुलह के संकेत मिल रहे हैं. दोनों देशों के सीनियर्स सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठक में बातचीत के जरिये मसले का हल निकालने की पहल की गई है.

Advertisement
डोकलाम मुद्दे पर 2 महीने से गतिरोध जारी डोकलाम मुद्दे पर 2 महीने से गतिरोध जारी

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद को लेकर पहली बार सुलह के संकेत मिल रहे हैं. खबरों के मुताबिक दोनों देशों के सीनियर्स सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठक में बातचीत के जरिये मसले का हल निकालने की पहल की गई है. डोकलाम विवाद को लेकर सैन्य अधिकारियों की ये बैठक सिक्किम के नाथू-ला में हुई. हालांकि इस बैठक की दोनों देशों में से किसी ने भी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं किया है.

Advertisement

डोकलाम पर दो महीने से गतिरोध जारी

दरअसल सिक्किम सीमा से लगे में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पिछले दो महीने से गतिरोध जारी है, दोनों देशों की सेना अपने कदम पीछे करने को राजी नहीं है. पिछले हफ्ते चीन की ओर डोकलाम को लेकर तीखी बयानबाजी भी गई थी. चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत डोकलाम से पीछे नहीं हटा तो फिर चीन सैन्य कार्रवाई करेगा और भारत को इससे बड़ा नुकसान सहना पड़ेगा.

डोकलाम पर चीन की धमकी

जिसके जवाब में भारत ने भी दो टूक कह दिया था कि किसी कीमत पर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटेगी. साथ ही भारत ने पलटवार करते हुए चीन को संदेश दिया था कि वे में ना रहे, भारत हर तरह से चीन को जवाब देने के लिए समक्ष है.

Advertisement

डोकलाम पर चीन को भारत का जवाब

इससे पहले दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में डोलकाम मुद्दे पर कोई रास्ता नहीं निकला था. मालूम हो कि पिछले दो महीने से को लेकर दोनों देशों के बीच धीरे-धीरे तल्खी बढ़ती गई और फिर सीमा पर दोनों तरफों से सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गईं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »