पीएम मोदी की सुरक्षा और कड़ी होगी, राजनाथ सिंह ने की समीक्षा बैठक

पीएम मोदी की जनसभा के दौरान उनके पास जाने से पहले राजनेताओं से लेकर आला अफसरों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. इससे पहले नेताओं को प्रधानमंत्री के करीब जाने के लिए एसपीजी की अनुमति लेनी होती थी.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा, फाइल फोटो (Getty Images) पीएम नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा, फाइल फोटो (Getty Images)

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश से जुड़ा पत्र मिलने के बाद सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में एक उच्चस्तरीय बैठक की. पीएम की सुरक्षा की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव गॉबा, आईबी के निदेशक राजीव जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. राजनाथ सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों से कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अन्य एजेंसियों से बातचीत करें और सुरक्षा को अचूक बनाने के लिए हर मुमकिन कदम उठाएं. इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह पीएम मोदी के खिलाफ मिले धमकी भरे खत की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय के साथ साझा करे.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 14 जून को उनके छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम की सुरक्षा में 5 हजार कमांडो तैनात किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में पीएम के दौरे से पहले ही वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

पीएम मोदी की जनसभा के दौरान उनके पास जाने से पहले राजनेताओं से लेकर आला अफसरों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. इससे पहले नेताओं को प्रधानमंत्री के करीब जाने के लिए की अनुमति लेनी होती थी. लेकिन इस बार प्रधानमंत्री खुद तय करेंगे की उनके इर्दगिर्द कितने नेता होंगे.

Advertisement

हत्या की साजिश की चिट्ठी

दरअसल भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कुछ दिनों पहले हुई 5 गिरफ्तारियों के बाद भी कई खुलासे हो रहे हैं. पहले खुलासा हुआ कि नक्सली देश में एक और राजीव गांधी हत्याकांड जैसी साजिश रच रहे हैं. अब एक ऐसी चिट्ठी सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि ये साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ही रची जा रही है.

बीते 18 अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि हिंदू फासिस्म को हराना अब काफी जरूरी हो गया है. मोदी की अगुवाई में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें रोकना जरूरी हो गया है.

चिट्ठी में लिखा गया है कि मोदी की अगुवाई में बीजेपी बिहार और बंगाल को छोड़ करीब 15 से ज्यादा राज्यों में सत्ता में आ चुकी है. अगर इसी तरह ये रफ्तार आगे बढ़ती रही तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है. इसलिए वह सोच रहे हैं कि एक और राजीव गांधी हत्याकांड की तरह घटना की जाए.

कहा गया है कि अगर ऐसा होता है तो ये एक तरह से सुसाइड अटैक लगेगा, हमें लगता है कि हमारे पास ये चांस है. मोदी के रोड शो का टारगेट करना एक अच्छी प्लानिंग हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »