ग्रुप C और D की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म नहीं करेगी हरियाणा सरकार

ग्रुप सी और डी की नौकरी के सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू को खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले से हरियाणा की बीजेपी सरकार सहमत नहीं है. राज्य ने इसे फिलहाल लागू करने से इनकार कर दिया है. खट्टर सरकार समीक्षा के बाद ही इस पर आगे कोई फैसला लेगी. हरियाणा के बाद मिजोरम एक ऐसा राज्य है जिसने मोदी सरकार के इस फैसले को लागू करने से इनकार कर दिया है.

Advertisement
समीक्षा के बाद आगे फैसला लेगी खट्टर सरकार समीक्षा के बाद आगे फैसला लेगी खट्टर सरकार

अंजलि कर्मकार

  • हरियाणा,
  • 05 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

ग्रुप सी और डी की नौकरी के सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू को खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले से हरियाणा की बीजेपी सरकार सहमत नहीं है. राज्य ने इसे फिलहाल लागू करने से इनकार कर दिया है. खट्टर सरकार समीक्षा के बाद ही इस पर आगे कोई फैसला लेगी. हरियाणा के बाद मिजोरम एक ऐसा राज्य है जिसने मोदी सरकार के इस फैसले को लागू करने से इनकार कर दिया है.

Advertisement

दिल्ली सरकार ने भी नहीं लिया फैसला
हरियाणा सरकार का ये फैसला तब सामने आया है, जब इस मामले में सभी राज्यों के प्रमुख सचिव की एक मीटिंग बुलाई गई. हरियाणा सरकार ने कहा, 'हम को एकदम से हटाने के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि हम इसके लिए निर्धारित अंक को कम करने की दिशा में सोच रहे हैं.' दूसरी ओर इस मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है.

 पीएम ने कब किया था ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन में से इंटरव्यू को खत्म करने की घोषणा की थी. इसके बाद 1 जनवरी से केंद्र ने करीब सभी में इसे लागू किया और राज्यों को भी ऐसा करने के लिए कहां गया. ज्यादातर बीजेपी शासित राज्यों में भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू को हटा लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »