जीबी रोड के कोठों पर चलेगा एमसीडी का हथौड़ा, तोड़े जाएंगे 'तहखाने'

स्वाति मालिवाल और पुलिस के साथ जीबी रोड पहुंची और कोठों में बने तहखाने जैसे अवैध निर्माण का सर्वे शुरु किया.

Advertisement
जीबी रोड जीबी रोड

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

नॉर्थ एमसीडी ने मंगलवार से दिल्ली के जीबी रोड इलाके में बने कोठों का सर्वे शुरु कर दिया है. सर्वे के दौरान कोठों में बने तहखानों को चिन्हित किया जाएगा और सर्वे पूरा होने के बाद उन्हे तोड़ा जाएगा.

आपको बता दें कि सितंबर में ही की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने नॉर्थ एमसीडी कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर कोठों में बने अवैध निर्माण के बारे में जानकारी मांगी थी लेकिन एक महीने बाद यानि अक्टूबर में एमसीडी से जवाब मिला कि जल्द ही एमसीडी ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

Advertisement

मंगलवार को नॉर्थ एमसीडी की टीम, स्वाति मालिवाल और पुलिस के साथ पहुंची और कोठों में बने तहखाने जैसे अवैध निर्माण का सर्वे शुरु किया. हालांकि एमसीडी के मुताबिक यह सर्वे सिर्फ तहखानों के लिए नहीं बल्कि कोठों में बने दूसरे अवैध निर्माणों का भी है जिसके पूरा होने के बाद कार्रवाई शुरु की जाएगी.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »