श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट पर रिसीव कर सवालों में घिरे गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर 5 सितंबर की है, जब श्री श्री रविशंकर पूर्वोत्तर के मूल निवासियों पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे थे. यहां चीफ जस्टिस अजित सिंह खुद उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए.

Advertisement
असम के मुख्यमंत्री के साथ श्रीश्री रविशंकर असम के मुख्यमंत्री के साथ श्रीश्री रविशंकर

साद बिन उमर

  • गौहाटी,
  • 11 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजित सिंह इन दिनों आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के साथ एक तस्वीर को लेकर सवालों में घिरे हैं. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तस्वीर 5 सितंबर की है, जब श्री श्री रविशंकर पूर्वोत्तर के मूल निवासियों पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे थे. यहां चीफ जस्टिस अजित सिंह उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए और खुद कार ड्राइव कर उन्हें अपने साथ ले गए.

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश के इस कदम पर गुवाहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सख्त ऐतराज जताया है. उसका कहना है कि चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट के नियमों का खुला उल्लंघन किया है. बार एसोसिएशन की कार्यकारी बैठक में भी यह विषय उठा और खबरों की मानें तो एसोसिएशन इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से शिकायत करने पर विचार कर रहा है.

बता दें कि असम दौरे पर गए ने वहां ऐसे अंडरग्राउंड उग्रवादी समूहों के लिए में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी, जो मुख्यधारा में वापस लौटना चाहते हैं. वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उग्रवादियों के हिंसा का रास्ता छोड़ने और समाज से वापस जुड़ने के लिए श्री श्री रविशंकर के प्रयासों की सराहना की है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »