इशरत की गुम फाइल पर पिल्लई ने झूठ कहा: चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने अपनी किताब ‘स्टैंडिंग गार्ड: ए ईयर इन अपोजिशन’ के विमोचन के मौके पर इशरत जहां मामले में तत्कालीन गृह सचिव जीके पिल्लई पर निशाना साधा. चिदंबरम ने आश्चर्य जताया कि केवल वही कागजात क्यों गुम हो गए, जिनसे साफ हो जाता कि पूर्व नौकरशाह झूठ बोल रहे हैं.

Advertisement
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम

सुरभि गुप्ता / BHASHA

  • मुंबई,
  • 15 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि तत्कालीन गृह सचिव जीके पिल्लई ने इशरत जहां मामले से जुड़े कागजात को कम से कम तीन बार देखा था. चिदंबरम ने आश्चर्य जताया कि केवल वही कागजात क्यों गुम हो गए, जिनसे साफ हो जाता कि पूर्व नौकरशाह झूठ बोल रहे हैं.

भाषा में किया गया था बदलाव
चिदंबरम ने कहा, ‘फाइल तत्कालीन गृह सचिव की मेज से कम से कम तीन बार गुजरी थी.’ अपनी किताब ‘स्टैंडिंग गार्ड: ए ईयर इन अपोजिशन’ के विमोचन के मौके पर ने कहा कि उन्होंने भाषा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केवल मामूली संपादन किया था.

Advertisement

तीन बार फाइल पिल्लई के पास गई
ने स्पष्ट करते हुए कहा, ‘मसौदा जब एजी (अटार्नी जनरल) के पास से आया, तब उन्होंने मेरे पास भेजा और जब मैंने इसे वापस भेजा. कम से कम तीन बार पिल्लई के पास गई और अब वह कह रहे हैं कि वो कागजात गायब हैं. जांचे गए मसौदे के गायब होने से किसका फायदा है? मैं चाहता था कि मसौदा एजी जांचें.’

कुछ भी ना छिपाने की दी दलील
उन्होंने कहा, ‘एजी देश के शीर्ष कानूनी अधिकारी थे. अगर एजी का जांचा गया मसौदा प्रस्तुत हो, तो साबित हो जाएगा कि देश के शीर्ष कानूनी अधिकारी एजी ने मसौदा देखा. मैंने कुछ नहीं छिपाया है और मुझे उम्मीद है कि रहस्य से पर्दा उठ चुका है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »