दिल्ली-एनसीआर में कोहरा रिटर्न, 21 ट्रेनें लेट, बढ़ी ठंड

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ देखा जा सकता है. उत्तर रेलवे के मुताबिक 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 4 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. यही नहीं, 13 ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है.

Advertisement
कोहरे की वापसी कोहरे की वापसी

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

एक बार फिर दिल्ली- एनसीआर में कोहरे की वापसी हो गई है. ट्रेन फिर लेट हैं. साथ ही ट्रैफिक भी धीमा है. लोगों को सुबह के वक्त दफ्तर और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ देखा जा सकता है. उत्तर रेलवे के मुताबिक 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 4 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. यही नहीं, 13 ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है.

Advertisement

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हालांकि पूरे दिन धूप निकली रही, जबकि यहां का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

जम्मू- कश्मीर में ठंड का प्रकोप

वहीं जम्मू- कश्मीर के कारगिल का तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि ओड़िशा के फुलबनी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. कश्मीर में हालांकि कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली, जबकि प्रदेश में लद्दाख क्षेत्र का कारगिल सबसे ठंडा स्थान रहा. कारगिल के पड़ोसी कस्बे लेह का तापमान शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि जम्मू कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

Advertisement

10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्जकिया गया तापमान

देश के पूर्वी राज्यों के कम से कम नौ स्थानों का मंगलवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के आदमपुर का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत पूरा पंजाब कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में रहा. अमृतसर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के स्तर परम रहा. फरीदकोट का तापमान दो डिग्री सेल्सियस, जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जबकि लखीमपुर खीरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement