सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में काम कर चुके राजनयिकों से मुलाकात की

सुषमा ने पूर्व विदेश सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन, पाकिस्तान में पूर्व राजनयिक और पाकिस्तान के साथ अनौपचारिक बातचीत के पूर्व विशेष दूत सतिंदर लांबा और तीन पूर्व राजनयिकों टी.सी.ए.राघवन, शरद सभरवाल और सत्यव्रत पाल से मुलाकात की.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

सना जैदी / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को दो पूर्व विदेश सचिवों और पाकिस्तान में काम कर चुके चार राजनयिकों से मुलाकात की. मुलाकात का मकसद पाकिस्तान से रिश्तों के बारे में विचार-विमर्श करना था.

पठानकोट में आतंकी हमले के बाद सरकार इस मामले में व्यापक स्तर पर सलाह-मशविरा कर रही है. पूर्व विदेश सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन, पाकिस्तान में पूर्व राजनयिक और के साथ अनौपचारिक बातचीत के पूर्व विशेष दूत सतिंदर लांबा और तीन पूर्व राजनयिकों टी.सी.ए.राघवन, शरद सभरवाल और सत्यव्रत पाल से मुलाकात की.

Advertisement

राघवन 31 दिसंबर को के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. वह उस वक्त पाकिस्तान में थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अफगानिस्तान से लौटते वक्त अचानक लाहौर में रुके थे. मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को हुई वार्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

की लाहौर यात्रा को रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिश के रूप में देखा गया था. शनिवार को यह माना जा रहा है कि यह सीमा पार की ताकतों द्वारा इस्लामाबाद में इस महीने प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की वार्ता को बाधित करने की कोशिश है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »