J-K: कुपवाड़ा में कल से मुठभेड़ जारी, सेना का एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से नियंत्रण रेखा (LOC) के निकट मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है. जबकि 4 जवान बुरी तरह घायल हैं.

Advertisement
फायरिंग अभी जारी है फायरिंग अभी जारी है

लव रघुवंशी / शुजा उल हक

  • कुपवाड़ा,
  • 15 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से नियंत्रण रेखा (LOC) के निकट मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है. जबकि 4 जवान बुरी तरह घायल हैं.

फायरिंग में एक आतंकवादी को भी ढेर कर दिया गया है. दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में दो आतंकी भी घायल हुए है. एनकाउंटर फिलहाल जारी है और फौज ने बंदूकें थाम रखी है ताकि कोई साजिश कामयाब ना हो पाए.

Advertisement

यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब घुसपैठियों ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास किया और सेना के साथ उनका सामना हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement