माल्या को डिपोर्ट कराने की तैयारी, ED ने विदेश मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

ED ने कई आधार पेश किए हैं. ED ने कहा है कि माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है. उनका पासपोर्ट भी निलंबित किया जा चुका है.

Advertisement
विजय माल्या विजय माल्या

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

विजय माल्या के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशायल(ED)ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर माल्या को डिपोर्ट कराने यानी देश वापस लाने की मांग की है.

इस प्रक्रिया के लिए ED ने कई आधार पेश किए हैं. ED ने कहा है कि माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है. उनका पासपोर्ट भी निलंबित किया जा चुका है.

Advertisement


इससे पहले बुधवार को 50 लाख रुपये के दो चेक बाउंस होने के मामले में हैदराबाद के कोर्ट ने किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को दोषी करार दिया था. माल्या को 5 मई को सजा सुनाई जाएगी. साथ ही कोर्ट ने माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर उन्हें 5 मई तक अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है.

हैदराबाद में माल्या के खिलाफ 11 केस
दरअसल, जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से के चेक बाउंस होने और भुगतान न कर पाने पर उन पर केस चलाने की अपील दायर की थी, जिसके बाद माल्या और रघुनाथ के ख‍िलाफ अदालत ने वारंट जारी किया. एयरपोर्ट के अध‍िकारियों ने हैदराबाद में किंगफिशर एयलाइंस के खिलाफ 11 केस दर्ज कराए हुए हैं. इससे पहले हैदराबाद की अदालत ने माल्या और रघुनाथ को 10 मार्च तक पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन पेशी नहीं होने के चलते अदालत ने एक और वारंट जारी कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement